पोटका, कोवाली, जादूगोड़ा में झामुमो के विभिन्न पंचायत कमिटी ने संयुक्त रूप से शंकर मुंडा के ख़िलाफ़ दर्ज कराया मामला
जमशेदपुर (ग्रामीण) – पोटका थाना क्षेत्र के पोटका निवासी शंकर मुंडा पर सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक एवं आपत्तिजनक प्रचार-प्रसार करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को पोटका, कोवाली, और जादूगोड़ा थाना में झामुमो के हेंसलबिल, सानग्राम समेत विभिन्न पंचायत कमिटी के द्वारा संयुक्त मोर्चा कर लिखित रूप से शिकायत की गई और शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

समाज में आपसी विवाद फैलाने का प्रयास, दंगा करने की मंशा – शिकायतकर्ता
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि धार्मिक स्थल के विकास कार्यों से जुड़े मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट और पोस्टर प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनसे लोगों को भ्रमित और बांटने करने का प्रयास किया जा रहा है।
पोटका में शिकायतकर्ता दिलीप सोरेन तो जादूगोड़ा में शिकायतकर्ता निशिकांत भकत ने मामला दर्ज कराया है. इनका कहना है कि इस तरह की सामग्री से मंदिर से जुड़ी धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं तथा क्षेत्र में सामाजिक तनाव और अशांति फैलने की आशंका है जो दंगा होते देखना चाहते है उनके ख़िलाफ़ आज शिकायत की गई है।
शिकायत के अनुसार, संबंधित व्यक्ति द्वारा स्थानीय विधायक का नाम और फोटो का कथित रूप से भ्रामक तरीके से उपयोग कर सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा किए गए हैं। आरोप है कि इससे आम जनता को गुमराह करने के साथ-साथ विधायक की सामाजिक एवं राजनीतिक छवि, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि “शंकर मुंडा (Shankar Munda)”, “Mrityunjay Sardar Adivasi” तथा “हल्ला बोल पोल खोल” नामक फेसबुक आईडी और पेज के माध्यम से उक्त सामग्री फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जा रही है। आरोप है कि भड़काऊ नारों का उपयोग कर आदिवासी समाज में भ्रम, तनाव और जातीय वैमनस्य फैलाने की कोशिश की जा रही है। शिकायतकर्ता ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि किसी भी जनप्रतिनिधि के नाम और फोटो का भ्रामक उपयोग कर गलत सूचना फैलाना तथा समाज में विभाजन और विवाद की स्थिति उत्पन्न करना गंभीर विषय है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर दिलीप सोरेन, निशिकांत भगत,सागर सरदार,कृष्णा भकत ,चक्रधर महतो,नायडू सोरेन,शंखो टुडू,अहमद अली,मदना मुर्मू,पीयूष महाकुड़,रामकृष्ण भकत, आशित महाकुड़ समेत अन्य लोग मौजूद थे।




