• Home
  • About US
  • Contact Us
Monday, June 8, 2026
The Steel City
  • Login
  • National
  • Jharkhand
    • Jamshedpur
    • Ranchi
  • Entertainment
  • Politics
  • Technology
  • Sports
  • Education
  • Stories
  • Crime
  • News in English
    • News in Hindi
    • Trending
No Result
View All Result
  • National
  • Jharkhand
    • Jamshedpur
    • Ranchi
  • Entertainment
  • Politics
  • Technology
  • Sports
  • Education
  • Stories
  • Crime
  • News in English
    • News in Hindi
    • Trending
No Result
View All Result
The Steel City
No Result
View All Result
Home Crime

बुरे फंसे कोवाली थाना प्रभारी, बुजुर्ग से मारपीट का मामला तूल पकड़ा, बेटे ने ऑनलाइन दर्ज कराया मामला

thesteelcity by thesteelcity
June 8, 2026
in Crime, Jamshedpur, Jharkhand, News in Hindi, Trending
0
Spread the love

हालत बिगड़ने पर पीड़ित बुजुर्ग को एमजीएम अस्पताल किया गया रेफर, हो रहा इलाज

जमशेदपुर/पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के हेंसड़ा गांव निवासी करण बेरा ने कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पर उनके पिता श्यामा प्रसाद बेरा के साथ कथित रूप से बर्बर मारपीट करने, झूठे गांजा मामले में फंसाने की धमकी देने तथा रुपये की मांग करने का मामला तूल पकड़ चुका है। मामले को लेकर करण बेरा ने पुलिस के आला अधिकारियों को ऑनलाइन शिकायत भेजकर थाना प्रभारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस बीच बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पोटका सीएचसी से एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

रात में घर से उठाकर थाना ले जाने का आरोप

शिकायत के अनुसार, हेंसड़ा निवासी श्यामा प्रसाद बेरा की उम्र लगभग 50 वर्ष है और वह शुगर, ब्लड प्रेशर तथा सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। करण बेरा ने आरोप लगाया है कि 6 जून 2026 की रात करीब 12 बजे कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंचे और उनके पिता को थाना चलने के लिए कहा। जब उन्होंने थाना जाने का कारण पूछा तो कथित रूप से घर पर ही डंडे से मारपीट की गई और उन्हें जबरन पुलिस वाहन में बैठाकर थाना ले जाया गया।

थाने में अमानवीय यातना देने का आरोप

पोटका सीएचसी में भर्ती श्यामा प्रसाद बेरा से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने पुत्र को बताया कि उन्हें झूठे गांजा मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। शिकायत के मुताबिक, उनसे कहा गया कि यदि वह जेल से बचना चाहते हैं तो एक लाख रुपये की व्यवस्था करनी होगी।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि थाना में उनके कपड़े उतरवाकर पैरों को बांधकर उल्टा लटकाया गया और रातभर बेरहमी से डंडों से पिटाई की गई। छाती, पेट और पीठ पर लात-घूंसे मारे गए तथा गले पर डंडा दबाया गया, जिससे उनकी सांस फूलने लगी। परिजनों का आरोप है कि लगातार मारपीट के कारण उनका शुगर और ब्लड प्रेशर असंतुलित हो गया और वह बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पैरों में गंभीर चोट, एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज

परिवार का दावा है कि मारपीट के कारण श्यामा प्रसाद बेरा के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। पैरों की चमड़ी फट गई है, टांके लगाए गए हैं तथा पूरे शरीर में सूजन आ गई है। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें पोटका सीएचसी से एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।

एसएसपी से कार्रवाई की मांग

करण बेरा ने ऑनलाइन शिकायत के माध्यम से आला अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा उनके पिता को न्याय दिलाने की मांग की है। मामले की शिकायत उच्च पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंचाई गई है।

Tags: #crime #police #firing#jamshedpur#jharkhand
Previous Post

Bridgerton Glamour Meets Motherhood: Kids International Playschool Celebrates Mother’s Day with Grand Summer Camp Finale

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बुरे फंसे कोवाली थाना प्रभारी, बुजुर्ग से मारपीट का मामला तूल पकड़ा, बेटे ने ऑनलाइन दर्ज कराया मामला
  • Bridgerton Glamour Meets Motherhood: Kids International Playschool Celebrates Mother’s Day with Grand Summer Camp Finale
  • Three Naval Tata Hockey Academy Cadets Named in India U-18 Men’s Squad for Australia Series
  • Registrations Surge for Tata Steel Summer Camp 2026 Ahead of May 11 Launch
  • TSAF Climbing Academy Athletes Qualify for Asian Games 2026

Recent Comments

  1. tnews on जमशेदपुर की फातिमा शाहीन ने राजनीति में बनाई अपनी अलग पहचान
  2. tnews on जेएमएम विधायक संजीव सरदार बोले – जेएमएम से मिली पहचान, जेएमएम में है जेएमएम में रहेंगे
  3. tnews on Potka MLA Sanjeev Sardar Dismisses Rumors, Reaffirms Loyalty to JMM
  4. tnews on विधायक समीर मोहंती बोले – कार्यालय में हूं, दिल्ली जाने की खबर गलत
  5. tnews on MLA Sameer Mohanty on joining BJP – Rumors are just Rumors, I am in my constituency
Facebook Twitter

Welcome to Jamshedpur SteelCity, the leading digital platform dedicated to capturing the spirit and pulse of Jamshedpur. As the most influential page in the region, we proudly reach over 7 million people each month and have built a strong community of over 2.54 lakh organic followers—the largest in the area.

Categories

  • Crime
  • Education
  • Entertainment
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • National
  • News in English
  • News in Hindi
  • Politics
  • Ranchi
  • Sports
  • Stories
  • Technology
  • Trending
  • Uncategorized

Recent Posts

बुरे फंसे कोवाली थाना प्रभारी, बुजुर्ग से मारपीट का मामला तूल पकड़ा, बेटे ने ऑनलाइन दर्ज कराया मामला

June 8, 2026

Bridgerton Glamour Meets Motherhood: Kids International Playschool Celebrates Mother’s Day with Grand Summer Camp Finale

May 8, 2026

©2024 The Steel City - All Rights Reserved. Design By Chirag solutions.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Sample Page

©2024 The Steel City - All Rights Reserved. Design By Chirag solutions.