• Home
  • About US
  • Contact Us
Thursday, February 26, 2026
The Steel City
  • Login
  • National
  • Jharkhand
    • Jamshedpur
    • Ranchi
  • Entertainment
  • Politics
  • Technology
  • Sports
  • Education
  • Stories
  • Crime
  • News in English
    • News in Hindi
    • Trending
No Result
View All Result
  • National
  • Jharkhand
    • Jamshedpur
    • Ranchi
  • Entertainment
  • Politics
  • Technology
  • Sports
  • Education
  • Stories
  • Crime
  • News in English
    • News in Hindi
    • Trending
No Result
View All Result
The Steel City
No Result
View All Result
Home Jamshedpur

डुमरिया सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों को यूसीआईएल सीएसआर मद से मिला अत्याधुनिक एम्बुलेंस

thesteelcity by thesteelcity
May 13, 2025
in Jamshedpur, News in Hindi
0
Spread the love

मंत्री रामदास सोरेन, विधायक संजीव सरदार, उपायुक्त अनन्य मित्तल समेत अन्य ने एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत पांच अत्याधुनिक एम्बुलेंस प्रदान किए गए, जिन्हें सदर अस्पताल, जमशेदपुर परिसर से रवाना किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री रामदास सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार, जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय, जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, उपायुक्त अनन्य मित्तल, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
अपने संबोधन में मंत्री रामदास सोरेन ने कहा, “ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए यह एम्बुलेंस अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे। यूसीआईएल का यह प्रयास सराहनीय है और इससे जनकल्याण को बल मिलेगा, झारखंड सरकार ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ सेवा मजबूत करने पर लगातार कार्य कर रही है।”

डुमरिया को मिला टाटा विंगर MMU एम्बुलेंस

इस योजना के अंतर्गत डुमरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को एक अत्याधुनिक टाटा विंगर मेडिकल मोबिलिटी यूनिट (MMU) एम्बुलेंस प्रदान की गई है। यह एम्बुलेंस प्राथमिक चिकित्सा, आपातकालीन सेवाएं और त्वरित मरीज ट्रांसपोर्ट सुविधा से लैस है। इससे डुमरिया सहित पोटका क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवा की पहुंच और गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार होगा। पोटका विधायक संजीव सरदार ने अपने संबोधन में कहा, “यह मेरे क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है कि डुमरिया जैसे सुदूर क्षेत्र को यह सुविधा मिली है। मैंने लगातार प्रयास किया कि पोटका क्षेत्र के लोग भी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहें। यह एम्बुलेंस निश्चित ही क्षेत्रवासियों को जीवन रक्षक सहायता उपलब्ध कराने में मदद करेगा।”

अन्य क्षेत्रों को भी मिले एम्बुलेंस

इस योजना के तहत निम्नलिखित स्वास्थ्य केंद्रों को भी एम्बुलेंस प्रदान की गई:

सदर अस्पताल/जुगसलाई: एक ALS (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एम्बुलेंस

CHC मुसाबनी: एक ALS और एक MMU एम्बुलेंस

सदर अस्पताल/IDSP कार्यालय: एक MMU एम्बुलेंस

प्रत्येक वाहन को अस्थायी पंजीकरण और बीमा के साथ तत्काल सेवा में लगाया गया है, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए। इस पहल के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने यूसीआईएल की सराहना करते हुए इसे जीवनदायिनी कदम बताया।

Tags: #health#jamshedpur#jharkhand
Previous Post

Use of ‘Muslim’ in Adverse Sentence Sparks Outrage; FIR Filed Against Editor & Journo of a Reputed Website

Next Post

एनसीसी कैडेट्स का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जमशेदपुर में शुरू, 721 कैडेट ले रहे भाग

Next Post

एनसीसी कैडेट्स का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जमशेदपुर में शुरू, 721 कैडेट ले रहे भाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Grand ‘Holi Mahotsav 2026’ to Be Celebrated on February 28 in Jamshedpur
  • Laiba Academy Organises Certificate Distribution Ceremony; Women Become Self-Reliant Through Skill Training
  • Grand Cultural Event “Fragrance of the Soil” to Celebrate International Women’s Day; Singer Mannat Noor to Grace the Occasion
  • Star Jamshedpur Fashion Runway Concludes with Grand Success
  • Poonam Dhillon to Grace ‘National Pride Moment Award’ Night in Jamshedpur

Recent Comments

  1. tnews on जमशेदपुर की फातिमा शाहीन ने राजनीति में बनाई अपनी अलग पहचान
  2. tnews on जेएमएम विधायक संजीव सरदार बोले – जेएमएम से मिली पहचान, जेएमएम में है जेएमएम में रहेंगे
  3. tnews on Potka MLA Sanjeev Sardar Dismisses Rumors, Reaffirms Loyalty to JMM
  4. tnews on विधायक समीर मोहंती बोले – कार्यालय में हूं, दिल्ली जाने की खबर गलत
  5. tnews on MLA Sameer Mohanty on joining BJP – Rumors are just Rumors, I am in my constituency
Facebook Twitter

Welcome to Jamshedpur SteelCity, the leading digital platform dedicated to capturing the spirit and pulse of Jamshedpur. As the most influential page in the region, we proudly reach over 7 million people each month and have built a strong community of over 2.54 lakh organic followers—the largest in the area.

Categories

  • Crime
  • Education
  • Entertainment
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • National
  • News in English
  • News in Hindi
  • Politics
  • Ranchi
  • Sports
  • Stories
  • Technology
  • Trending
  • Uncategorized

Recent Posts

Grand ‘Holi Mahotsav 2026’ to Be Celebrated on February 28 in Jamshedpur

February 24, 2026

Laiba Academy Organises Certificate Distribution Ceremony; Women Become Self-Reliant Through Skill Training

February 15, 2026

©2024 The Steel City - All Rights Reserved. Design By Chirag solutions.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Sample Page

©2024 The Steel City - All Rights Reserved. Design By Chirag solutions.