पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत की ओर से आतंकवाद के खिलाफ एक कड़ा और साहसिक जवाब करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई स्ट्राइक हर देशवासी को गौरव महसूस कराती है। विधायक संजीव सरदार ने अपने बयान में कहा, “ऑपरेशन सिंदूर भारत का जवाब है। मैं भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई स्ट्राइक का दृढ़ समर्थन करता हूँ। हमें अपनी सेना पर गर्व है। यह साहसिक कदम आतंकवाद के खिलाफ मजबूत संदेश है। देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। जय हिन्द!”

उन्होंने आगे कहा कि यह कार्रवाई देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए बेहद ज़रूरी थी और इससे यह स्पष्ट हो गया है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा, बल्कि हर हमले का माकूल जवाब देगा। संजीव सरदार ने सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए समस्त जवानों और अधिकारियों को सलाम किया और देशवासियों से सेना के साथ एकजुट होकर खड़े रहने की अपील की।




