जमशेदपुर: एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रांची के अधीन 37 झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा टाटानगर के लोयोला विद्यालय, बिष्टुपुर में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-6 का आयोजन किया गया है। यह दस दिवसीय शिविर 12 मई 2025 से शुरू होकर 21 मई 2025 तक चलेगा। इसमें कुल 39 शैक्षणिक संस्थानों के 721 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्घाटन मंगलवार, 13 मई को कर्नल प्रेम आहूजा, ग्रुप कमांडेंट के द्वारा किया गया। उन्होंने सभी कैडेट्स को एनसीसी की अन्य गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल प्रेम चंद झा, एएनओ, सीटीओ, जीसीआई, तथा बटालियन के जेसीओ और एनसीओ मौजूद रहे। उन्होंने कैडेट्स को प्रशिक्षण संबंधी नियमों व अनुशासन की जानकारी दी। कर्नल प्रेम चंद झा ने कहा कि यह शिविर कैडेट्स को शारीरिक, मानसिक और नेतृत्व विकास के साथ ही सामाजिक सेवा की भावना विकसित करने में सहायक होगा। वहीं, 37 झारखंड बटालियन की ओर से शिविर के सफल संचालन के लिए लोयोला विद्यालय और निदेशक फादर लिबरेट फर्नांडिस को भी विशेष धन्यवाद दिया गया।




