• Home
  • About US
  • Contact Us
Thursday, February 26, 2026
The Steel City
  • Login
  • National
  • Jharkhand
    • Jamshedpur
    • Ranchi
  • Entertainment
  • Politics
  • Technology
  • Sports
  • Education
  • Stories
  • Crime
  • News in English
    • News in Hindi
    • Trending
No Result
View All Result
  • National
  • Jharkhand
    • Jamshedpur
    • Ranchi
  • Entertainment
  • Politics
  • Technology
  • Sports
  • Education
  • Stories
  • Crime
  • News in English
    • News in Hindi
    • Trending
No Result
View All Result
The Steel City
No Result
View All Result
Home Education

पोटका में बनेगा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, झारखंड सरकार ने दी 136 करोड़ की स्वीकृति

thesteelcity by thesteelcity
October 14, 2024
in Education, Jamshedpur, Jharkhand, News in Hindi
0
Spread the love

जमशेदपुर: पोटका के विधायक संजीव सरदार के अथक प्रयासों से पोटका विधानसभा क्षेत्र को एक ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। झारखंड सरकार के मंत्रीपरिषद ने पोटका में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माण के लिए 136.13 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। यह पॉलिटेक्निक कॉलेज पोटका प्रखंड के कोवाली थाना अंतर्गत जामदा पंचायत के रूगड़ीसाई मौजा में बनेगा। इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है।

विधायक संजीव सरदार पोटका को शिक्षा का हब बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत रहे हैं। इसी कड़ी में मार्च 2024 में पोटका में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति दिलाने में सफलता प्राप्त की थी। अब विधानसभा चुनाव से पहले, उन्होंने क्षेत्र को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के रूप में एक और बड़ी सौगात दिलाई है। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है।

पोटका में बनने वाला राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का स्वरूप कुछ इस तरह होगा

जामदा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य हेमंत नायक ने इस ऐतिहासिक निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए झारखंड सरकार और विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज क्षेत्र के बच्चों के लिए तकनीकी शिक्षा के दरवाजे खोलेगा, जिससे वे उन्नति के पथ पर आगे बढ़ सकेंगे। जामदा पंचायत के पोड़ा भालकी के ग्राम प्रधान प्रभात मंडल ने इसे पंचायत के साथ-साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुक्तेश्वरधाम आश्रम हरिणा के मुख्य पुजारी और ग्राम प्रधान बजरांकण दंडपाट ने इस निर्णय को सरकार का ऐतिहासिक कदम करार दिया। वहीं, टांगराईन निवासी समाजसेवी उज्ज्वल कुमार मंडल ने शिक्षा के क्षेत्र में इस पहल को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए झारखंड सरकार और विधायक संजीव सरदार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पोटका में एक साल के भीतर डिग्री कॉलेज और राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

22 एकड़ जमीन में बनेगा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, होगी छात्रावास की सुविधा

पोटका के विधायक संजीव सरदार के प्रयासों से जामदा पंचायत के रूगड़ीसाई मौजा में 22 एकड़ जमीन पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए थाना नंबर-1548, खाता नंबर-270, प्लॉट नंबर-829 और 1573 पर स्थित झारखंड सरकार की अनाबाद भूमि का चयन किया गया है। इस कॉलेज में शैक्षणिक और प्रशासनिक भवनों के साथ-साथ छात्रावास और कर्मचारियों के आवास भी बनाए जाएंगे, जिससे छात्रों को उत्कृष्ट शैक्षिक और रहने की सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करते पोटका विधायक संजीव सरदार

पोटका बनेगा शिक्षा का हब: संजीव सरदार

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्वीकृति पर विधायक संजीव सरदार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री रामदास सोरेन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार पोटका को इतनी बड़ी शैक्षिक सौगात मिली है। डिग्री कॉलेज के बाद अब पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्वीकृति से पोटका को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। सरदार ने कहा कि आने वाले समय में पोटका के भाई-बहन और बेटा-बेटियां यहीं पर उच्च और तकनीकी शिक्षा प्राप्त करेंगे, जिससे रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। यह पोटकावासियों के लिए एक गौरवपूर्ण और सुखद क्षण होगा। विधायक संजीव सरदार के इस प्रयास से पोटका विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Tags: #education#jamshedpur #politics#jharkhand
Previous Post

Ring Road to be Constructed in Potka at a Cost of ₹99.94 Crore, Traffic Woes on Hata-Tata Route to be Resolved

Next Post

Jamshedpur Blue Cubs League is Back in a Fresh New Avatar; The Jamshedpur Super League

Next Post

Jamshedpur Blue Cubs League is Back in a Fresh New Avatar; The Jamshedpur Super League

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Grand ‘Holi Mahotsav 2026’ to Be Celebrated on February 28 in Jamshedpur
  • Laiba Academy Organises Certificate Distribution Ceremony; Women Become Self-Reliant Through Skill Training
  • Grand Cultural Event “Fragrance of the Soil” to Celebrate International Women’s Day; Singer Mannat Noor to Grace the Occasion
  • Star Jamshedpur Fashion Runway Concludes with Grand Success
  • Poonam Dhillon to Grace ‘National Pride Moment Award’ Night in Jamshedpur

Recent Comments

  1. tnews on जमशेदपुर की फातिमा शाहीन ने राजनीति में बनाई अपनी अलग पहचान
  2. tnews on जेएमएम विधायक संजीव सरदार बोले – जेएमएम से मिली पहचान, जेएमएम में है जेएमएम में रहेंगे
  3. tnews on Potka MLA Sanjeev Sardar Dismisses Rumors, Reaffirms Loyalty to JMM
  4. tnews on विधायक समीर मोहंती बोले – कार्यालय में हूं, दिल्ली जाने की खबर गलत
  5. tnews on MLA Sameer Mohanty on joining BJP – Rumors are just Rumors, I am in my constituency
Facebook Twitter

Welcome to Jamshedpur SteelCity, the leading digital platform dedicated to capturing the spirit and pulse of Jamshedpur. As the most influential page in the region, we proudly reach over 7 million people each month and have built a strong community of over 2.54 lakh organic followers—the largest in the area.

Categories

  • Crime
  • Education
  • Entertainment
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • National
  • News in English
  • News in Hindi
  • Politics
  • Ranchi
  • Sports
  • Stories
  • Technology
  • Trending
  • Uncategorized

Recent Posts

Grand ‘Holi Mahotsav 2026’ to Be Celebrated on February 28 in Jamshedpur

February 24, 2026

Laiba Academy Organises Certificate Distribution Ceremony; Women Become Self-Reliant Through Skill Training

February 15, 2026

©2024 The Steel City - All Rights Reserved. Design By Chirag solutions.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Sample Page

©2024 The Steel City - All Rights Reserved. Design By Chirag solutions.